हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कार-ट्रक की ट...

    कार-ट्रक की टक्कर में महिला सहित चार की मौत

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर‌ जिले के श्रीडूंगगरढ़ थाना क्षेत्र में कार एवं ट्रक के टकराने पर एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। थाना प्रभारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि बुधवार देर रात श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक आमने-सामने टकरा गये। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में चालक और उसके साथ आगे की सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कार के बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक घायल ने और दम तोड़ दिया। श्योराण ने बताया कि सभी मृतक चुरु जिले में सरदारशहर के रहने वाले थे। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here