हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सामाजिक न्याय...

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बीरण में किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

    Bhiwani

    प्रदेश सरकार कर रही है बिना किसी भेदभाव के विकास : यादव

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों का ख्याल रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी क्षेत्र भेदभाव के राज्य का चहुंमुखी विकास करवाने को कृत संकल्पित है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री यादव गांव ढ़ाणी बीरण में सामुदायिक केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव गांव बीरण में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक प्रदीप यादव के आवास पर पहुंचे और ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

    इस अवसर पर ग्रामीणों ने बीरण से दांग व बीरण से ढाणी बीरण सड़क मार्गों की मरम्मत करवाए जाने की मांग की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सड़कों को लेकर सम्बंधित मंत्री के पास भेजने का आश्वासन दिया। बीरण में जलघर की सफाई, जोहड़ों में पानी भरवाने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। यादव ने समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here