हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश आश्चर्यजनक: 4...

    आश्चर्यजनक: 4 साल के बच्चे को डंसने के बाद नाग ही चल बसा…

     गोपालगंज में हैरान करने वाली घटना

    गोपालगंज (बिहार)। बिहार से एक खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर आपको भी चौंका देंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के गोपालगंज में एक मामला सामने आया है जिसमें एक चार साल के बच्चे को कोबरा सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि कुछ ही समय के बाद सांप की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दावा किया गया है कि यह घटना महज 30 सेकेंड में हुई।

    बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

    हैरानी की बात है कि बच्चों पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। रिपोर्ट के अनुसार, बरौली एरिया के माधोपुर गांव निवासी रोहित कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनका 4 वर्षीय बेटा अनुज अपनी मां के साथ सासामुजा खजुरी टोला गांव में अपने मामा के घर आया हुआ है। बताया गया है कि वह बुधवार देर सायं घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी जंगल की तरफ से एक कोबरा सांप आ गया उसने मासूम के पैर में डंस लिया। मौके पर अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। लेकिन सांप को देखकर सभी भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। बच्चे को खाने के बाद सांप के मरने के चर्चा सोशल मीडिया पर फैली हुई है और लोग हैरान हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here