हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सड़कों-गलियोंं...

    सड़कों-गलियोंं ने धारण किया नहरों का रूप, खेतों में डूबी फसलें

     गर्मी से मिली राहत

    सच कहूँ/सतपाल थिन्द
    फिरोजपुर। मानसून की दस्तक के बाद पंजाब में लगातार बरसात हो रही है, भारी बरसात के कारण हर जिला जलथल हो रहा है। इस तरह सीमावर्त्ती जिला फिरोजपुर में भी वीरवार को भारी बरसात हुई। इस बरसात के दौरान जिले के अलग-अलग कस्बे और गांवों में पानी भर गया। बरसात के दौरान शहरोंं की सड़कें और गलियों ने नहरों का रूप धारण कर लिया। कई घंटों तक हुई बरसात ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया जबकि इस बरसात के बाद मौसम जरूर ठंडा हो गया है और कई जगहों पर भारी बरसात से लोगों को मुश्किलें भी हुई हैं, जिनमें कई लोगों की घरों की दीवारें ढ़ह गई, कई जगहों पर पेड़ टूटने से सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और किसानों की फसलें भी बरसात में डूब गई। फिरोजपुर के गांवों की तरफ अगर देखा जाए तो धान के खेत पानी से पूरी तरह भर गए और फसलें पानी में डूब गई। इस संबंधी किसानों ने कहा कि अगर पानी की निकासी जल्द न हुई तो पानी से फसलें खराब हो सकती हैं। बरसात के बाद निकली धूप के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, जिसके बाद लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू किया और अपने कामधंधे शुरू किए। फिलहाल बरसात के बाद मच्छरों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है और इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here