हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा द्रौपदी मुर्म...

    द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में बांटी मिठाई, लगाए पौधे

    गुरुग्राम। आदिवासी दलित महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में रविवार को वार्ड-10 के अंतर्गत लक्ष्मण विहार की महिलाओं ने पूर्व पार्षद मंगतराम बागड़ी एवं पार्षद शीतल बागड़ी के कार्यालय में खुशी मनाई। लड्डू बांटे गए। इसी खुशी में उन्होंने क्षेत्र में पौधारोपण भी किया। मंगत राम बागड़ी व शीतल बागड़ी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को धन्यवाद दिया। बागड़ी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना आदिवासी और सामान्य वर्ग के नागरिकों के साथ महिला समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने आदिवासी समाज की एक शिक्षित, संस्कारिक और तेजतर्रार महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनकर साबित कर दिया है कि पार्टी देश में सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस निर्णय के माध्यम से भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की धारणा को चरितार्थ करने के लिए सबसे बड़ा काम किया है। पार्टी के इस फैसले से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

    द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना आदिवासी व महिला समाज के लिए गौरव की बात: बागड़ी

    इस फैसले से किसान, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के नागरिकों का भाजपा के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पूर्व में भी भाजपा द्वारा इस तरह के ऐतिहासिक निर्णय लिए जा चुके हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी यह पद प्रदान करने में भाजपा ने इसी तरह का साहसिक निर्णय लिया था। इसके अलावा पार्टी द्वारा कई राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्री बनाए गए हैं जो मुख्यमंत्री बनने से पूर्व एक सामान्य जीवन यापन करने वाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे। इसी तरह के जन कल्याणकारी फैसलों से आम जनता का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here