हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पौधरोपण कर मन...

    पौधरोपण कर मनाई पावन अवतार माह की खुशियां

    कोटा (सच कहूँ न्यूज)। अपने जन्म दिन के अवसर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन कर आमजन दिखावा करने लगे हैं तथा फिजूल खर्चा करते हैं, वहीं डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ऐसे अवसरों पर भी मानवता भलाई के पुण्य कार्य करती है। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम कोटा में विभिन्न किस्मों के फलदार पौधे लगाकर धरा को हरा-भरा करने का काम किया। आश्रम पर बड़े-बडेÞ फलदार पौधे अमरूद, चीकू, कटहल लगाये गये हैं। पौधों से जहां जीवनदायिनी प्राण वायु मिलेगी, वातावरण शुद्व होगा वहीं फलदार पौधे होने के कारण आमदनी का जरिया भी बनेंगे। सेवा के इस कार्य में मोहन इन्सां, सत्यनारायण इन्सां, रामेश्वर इन्सां, डॉ. दौलत इन्सां, बृजराज इन्सां की भागीदारी रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here