हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    नेपाल की साध-संगत ने धूमधाम से मनाया पावन अवतार दिवस

    गरुड़ा नगरपालिका मेयर कन्थमनी जैसवाल व वार्ड अध्यक्ष बिनोद प्रसाद जैसवाल जी ने पौधारोपण कर पूज्य गुरु जी का आभार व्यक्त किया

    लक्ष्मीनगर (नेपाल)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां पावन अवतार दिवस पर सोमवार को शाह सतनाम जी धाम में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत में अनुपम श्रद्धा, अद्वितीय विश्वास और अद्भुत जोश व जज्बा देखने को मिला। एक ओर जहां लहराते तिरंगे ध्वज राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे थे। वहीं गुरू वचनों पर चलते हुए 155 परिवारों को राशन, अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व खाद्य सामग्री, केयर फॉर इनोसेंट मुहिम के तहत 15 गरीब बच्चों का उपचार करवाया और पौष्टिक आहार (फल-फ्रुट किटें) दी गई।

    इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हजारों लोगों की नि:शुल्क जांच और फ्री में दवाई दी गई। वहीं नेपाल की साध-संगत ने धूमधाम से पावन अवतार दिवस मनाया। नेपाल की साध संगत ने ब्लॉक खेश्राहा, लक्ष्मीनगर, रायपुर, जनकपुर धाम व गरुड़ा रौतहट में कुल 2381 पौधे लगाकर पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन अवतार दिवस मनाया। इस दौरान गरुड़ा नगरपालिका मेयर कन्थमनी जैसवाल व वार्ड अध्यक्ष बिनोद प्रसाद जैसवाल जी ने भी साध-संगत के साथ वृक्षारोपण करते हुए पूज्य गुरुजी का सहृदय आभार व्यक्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here