हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भूपेंद्र सिंह...

    भूपेंद्र सिंह बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जाट समुदाय से आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख नेता भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश और राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में पार्टी का विधानसभा चुनाव प्रभारी तथा देवेन्द्र सिंह राणा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    योगी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

    योगी-2.0 में भूपेंद्र चौधरी को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तक निभाई है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं। भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

    किसान परिवार में जन्म

    भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here