कोटा: महावीर नगर थाना क्षेत्र से 6 साल पहले एक नाबालिग का अपहरण करने के आरोपित को महिला उत्पीड़न क्रम एक अदालत ने मंगलवार को 7 साल कठोर कैद व 40 हजार रुपए जुर्माने की सुना सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक नित्येन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि केशवपुरा निवासी एक व्यक्ति ने 26 जनवरी 2010 को महावीर नगर थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि उसकी 11 साल की बहन सुबह स्कूल में कार्यक्रम देखने जा रही थी। रास्ते में गणेश नगर निवासी प्रहलाद अग्रवाल आया और उसकी बहन को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले जाने लगा। अंहिंसा चौराहे के पास उसकी बहन चिल्लाई तो वहां से गुजर रहे देवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने बाइक का पीछा कर प्रहलाद को पकड़ा और उसकी बहन को छुड़ाया। इसके बाद वह आरोपित को थाने ले गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। अपहरण का दोषी पाए जाने पर अदालत ने प्रहलाद को 7 साल कठोर कैद व 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। एजेंसी
ताजा खबर
HPV Vaccination: पीएम मोदी ने किया ‘एचपीवी टीकाकरण’ अभियान का शुभारम्भ, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
प्रदेश को दी 16 हजार 686 ...
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















