हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आठ मरीज मिले ...

    आठ मरीज मिले कोरोना संक्रमित

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News; सीएमओ कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब तक तीन केस

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को जिले में आठ मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.36 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के आठ मरीज मिले है। जिनमें सरसा से दो, डबवाली से दो, ओढां से एक, नाथूसरी चौपटा से एक, माधोसिंघाना से एक व चौटाला से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। एक मरीज स्वस्थ हुआ हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 7 लाख 10 हजार 781 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 34 हजार 181 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33 हजार 615 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 242 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 19 एक्टिव मरीज है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 547 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    यह भी पढ़े:- राखीगढ़ी में ग्रामीणों को होम स्टे नीति के तहत मिलेंगे लाइसेंस

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here