हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    जलाएं ना, सेना के काम आएं पुराने नोट

    Guru ji

    – काले धन पर पूज्य गुरु जी ने की प्रधानमंत्री से अपील

    Sirsa, SachKahoonNews:
    काले धन व पुराने नोटों को जलाए जाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसी योजना बनाए जाने कि अपील की है जिससे कि यह पैसा सरहद पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के काम आ सके। पूज्य गुरु जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किए ट्वीट में अपील की है कि ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, जो लोग जगह-जगह पर काला धन व 1000-500 के नोटों को जला रहे हैं, आप कोई ऐसी योजना बनाएं कि वो पैसा आर्मी को मिले’। आप कोई ऐसी योजना बनाएं कि वो पैसा आर्मी को मिले’।
    यहां उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 8 नवंबर की रात 12 बजे से काले धन, भ्रष्टाचार व जाली नोटों पर लगाम लगाने के मद्देनजर 500-1000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर में काला धन जमाखोरों व भ्रष्टाचारियों की पूरी तरह से नीेंद उड़ी हुई है तथा वे काले धन को ठिकाने लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कहीं काले धन को पानी में बहाया जा रहा है तो कहीं 1000-500 के नोटों को जलाने की खबरें सुनने को मिल रही हैं। यही नहीं कई स्थानों पर कूड़े के ढ़ेरोें में भी 1000-500 के नोटों को देखा गया है। इस काले धन को भारतीय सेना पर खर्च किए जाने के लिए ही पूज्य गुरु जी ने माननीय प्रधानमंत्री से अपील की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here