हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन जब पूज्य गुरु...

    जब पूज्य गुरु जी ने सबसे बड़ी मांग पूरी होने का दे दिया आशीर्वाद

    Saint Dr. MSG

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/एमके शायना) पूज्य गुरु (Saint Dr. MSG) संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां अपने दीनता नम्रता और प्रेम वाले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वह हर किसी के लिए हमेशा दुआ करते नजर आते हैं। उनका एक भी कदम सृष्टि की भलाई के बिना नहीं होता। पूज्य गुरु जी ने बरनावा आश्रम में बिताए 30 दिनों में एक-एक पल समाज की भलाई के लिए लगाया। इस पैरोल अवधि के दौरान पूज्य गुरु जी ने लाखों लोगों का नशा छुड़वाया और उन्हें राम नाम से जोड़ा। पूज्य गुरु जी ने बहुत ही दुखी लाचार बीमार परेशान लोगों की दिक्कतें सुनीं और अपने वचनों के साथ उन्हें समाधान बताकर मरहम लगाकर ठीक किया। पूज्य गुरु जी अपनी 7 करोड़ साध संगत पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं उस पल की जब पूज्य गुरु जी ने साध संगत की एकता, तड़प और प्रेम देख इतने बड़े वचन किए जिसको सुनकर सबकी आंखों से वैराग्य की अश्रु धारा बह उठी।

    पूज्य गुरु जी ने बरनावा आश्रम में शाही स्टेज से साध संगत को संबोधन करते हुए फरमाया, “गुरु होने के नाते, फकीर होने के नाते, संत होने के नाते, आपके सेवादार होने के नाते और आपके फादर मदर होने के नाते हम अपने सारे बच्चों को बहुत बहुत आशीर्वाद देते हैं और सतगुर मौला से यही दुआ करते हैं कि कभी इन पर कोई तूफान न आए, कभी इन पर कोई परेशानी ना आए, कोई गम न आए, यह दृढ़ यकीन के साथ बुलंद होंसलों के साथ राम-नाम के रास्ते पर चलते हुए अपने राम को पा जाएं, अपने सतगुर मौला को पा जाएं और इनकी हर जायज मांग और सबसे बड़ी मांग जल्द से ज्यादा मालिक रहमत करके पूरी करें”।

    सतगुरु मौला के पवित्र मुखारविंद से इतने बड़े वचन सुनकर साध-संगत वैराग्य में आ गई और अपने सच्चे मुर्शिद का शुकराना करती नजर आई। वचन इतने बड़े कि जाने अनजाने किए कर्मों के हेर फेर में फंसे अपने बच्चों की छोटी से छोटी, बड़ी से बड़ी परेशानी को सतगुरु जी ने अपने वचनों के माध्यम से मानो खत्म ही कर दिया। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत की एक सबसे बड़ी जायज मांग यही है कि पूज्य गुरु जी परमानेंट डेरा सच्चा सौदा सिरसा में आ जाएं और तड़पती रूहों को दर्श दीदार देते रहें और साध-संगत को मानवता की भलाई के कार्यों के लिए खुद गाइड करते रहें।

    यह भी पढ़े:- लड़कियों के तीनों आयु वर्गों में छाई शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राएं

    आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी के वचन हुबहू हमेशा पूरे होते आए हैं। साध संगत पूरी तड़प वैराग्य के साथ पूज्य गुरु जी के परमानेंट दर्शनों के लिए घर घर अखंड सिमरन कर रही है और गुरु पर पूरा दृढ़ विश्वास रखते हुए उनके वचनों पर चल रही है और साध संगत को दृढ़ विश्वास है कि पूज्य गुरुजी अब बहुत जल्द हमारी जायज मांग पूरी करेंगे और पूज्य गुरु जी चमकते हुए सूरज की तरह हमेशा के लिए हम सबके बीच आएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here