हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश BSF ने सीमा प...

    BSF ने सीमा पर ट्रैक्टर से 400 ग्राम हेरोइन की बरामद

    जालंधर (एजेंसी)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में सीमा के नजदीक खेतों से एक ट्रैक्टर में छुपा कर रखी 395 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर बल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर को शाम के समय, जब सीमा सुरक्षा बल के जवान विशिष्ट इनपुट पर विशेष अभियान चला रहे थे, अबोहर के एओआर में सीमा बाड़ के आगे एक हैंडपंप से सटे धान के खेतों से एक ट्रैक्टर का ड्रॉ बार और एक लोहे का ट्रॉली हुक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों एक्सेसरीज (ड्रॉबार और आयरन ट्रॉली हुक) की खोज के दौरान, यह पाया गया कि दोनों मूल ड्रॉबार की तुलना में अंदर से खोखले और वजन में हल्के हैं। इसके अलावा, हथौड़ा मारने पर ढक्कन खुल गए और संदिग्ध पाउडर हेरोइन (सकल वजन-395 ग्राम) बरामद।

    यह भी पढ़ें – CAA पर जवाब दाखिल करे केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here