हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश हिमाचल के सुज...

    हिमाचल के सुजानपुर में डेरा सच्चा सौदा की विशाल नामचर्चा कल

    • पावन महापरोपकार माह का भंडारा मनाएगी साध-संगत

    • साध-संगत के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण

    सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश)। डेरा सच्चा सौदा की हिमाचल प्रदेश की साध-संगत कल रविवार को सुजानपुर में महापरोपकार माह का पावन भंडारा धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक सुजानपुर ग्राउंड, बस स्टैंड के सामने विशाल नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। नामचर्चा लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस शुभ अवसर के लिए नामचर्चा पंडाल को रंग-बिरंगी झंडियों, गुब्बारों व स्वागती तोरणद्वारों के द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही राज्य के जिम्मेदार सेवादारों ने पावन भंडारे की नामचर्चा में भारी तादाद में आने वाली साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर पेयजल, लंगर-भोजन और ट्रैफिक सहित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

    छाया: सुशील कुमार
    छाया: सुशील कुमार
    छाया: सुशील कुमार
    छाया: सुशील कुमार

    यह भी पढ़ें:– बुलंदियों को छूना है तो ज्ञानयोगी और कर्मयोगी दोनों बनो : Saint Dr. MSG

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की साध-संगत पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य 142 कार्यों के तहत जरूरतमंदों की मदद करेगी। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को करोड़ों साध-संगत मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here