हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रिफाइनरी से घ...

    रिफाइनरी से घर लौट रहे युवक से बाइक व नकदी छीनी

    सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। कनकवाल रिफाइनरी से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक से कुछ युवकों ने मारपीट कर बाइक व 12 हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल छीन लिया। पुलिस को दी शिकायत में कालांवाली निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कनकवाल रिफाइनरी में लोडिंग के्रन पर बतौर हैल्पर नियुक्त है। 19 सितंबर की रात को वह काम से बाइक पर घर लौट रहा था। गांव देसुमलकाना व कालांवाली के बीच में एक युवक ने हाथ देकर बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकने के लिए धीरे किया तो साइड से दो-तीन युवक और आ गए और उसे बाइक सहित धक्का देकर गिरा दिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, युवकों ने उसके साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें:– 45 बेजुबानों को करवाया मुक्त

    उसके शोर मचाने पर वे उसका बाइक व बैग लेकर भाग गए। बैग में 12 हजार रुपए की नकदी व एक फोन था। उसने किसी तरह पड़ोस में एक मकान में जाकर लोगों को व्यथा सुनाई, जिस पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने आकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। बीते दिवस हालत ठीक होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here