हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home खेल हॉकी चैंपियनश...

    हॉकी चैंपियनशिप में छाया पीएनबी बणी का हरविंद्र सिंह, जीते गोल्ड मेडल

    प्रबंधक गौरव ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नई दिल्ली में स्थित मास्टर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में हुई तृतीय हॉकी सीनियर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संत नगर निवासी हरविंद्र सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किए है। हरविंद्र सिंह पंजाब नेशनल बैंक की बणी शाखा में कार्यरत है। गोल्ड मेडल लेकर सरसा लौटे हरविंद्र सिंह का बरनाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल ऑफिस में अभिनंदन किया गया। मंडल प्रमुख सतपाल मेहता, पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन चेयरमैन रमेश गक्खड, मुख्य प्रबंधक पवन भाटिया, सचिव अशोक कंबोज, पीएनबी प्रबंधक गौरव ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि हरविंद्र की इस उपलब्धि से पीएनबी भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    यह भी पढ़ें:– कुवि कुलपति ने रत्नावली पोस्टर किया रिलीज

    हरविंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप दहिया स्पोर्ट्स क्लब गुरुग्राम के नेतृत्व में टीम का हिस्सा बनकर नई दिल्ली में दो दिवसीय चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिला। हरविंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि इससे पूर्व दिल्ली में हुई खेलो मास्टर्स गेम्स 2022 में भी हरविंद्र सिंह गोल्ड मेडल हासिल कर चुके है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here