हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उत्तर प्रदेश ...

    उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में लगी रौनकें, भारी तादाद में पहुंची साध-संगत

    barnava

    बरनावा (उत्तर प्रदेश)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा बागपत उत्तर प्रदेश में माह के पहले रविवार को निश्चित सत्संग के दिन भव्य रुप से नाम चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नाम चर्चा का संचालन भंगीदास 45 मेंबर अंजेश इन्सां द्वारा किया गया। कविराज भाइयों द्वारा संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा रचित भजन वाणी के ग्रंथों से मधुर संगीत की धुनों पर शब्द वाणी कर साध-संगत को निहाल किया। बड़ी-बड़ी एलिडी स्क्रिनों के माध्यम से पूज्य गुरुजी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनमोल रिकॉर्डर वचन सुनवाये गए, पूज्य गुरुजी ने फरमाया जो इंसान संतो के बताए रास्ते पर चल कर प्रभु परमात्मा, अल्ला ईश्वर का नाम जपता हुआ तन मन धन से दिन दुखियों की सेवा करता है वह अपना भाग्य बदल सकता है, वह अभाग्यशाली से भाग्यशाली बन सकता है वरना आम कहावत है कि जो तकदीर में लिखा है वही इंसान को मिलता है।

    barnava

    साध-संगत बेहद उत्साहित

    डेरा सच्चा सौदा आश्रम एक रूहानी कालेज है जहां पर बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगों को अल्लाह, ईश्वर, गॉड का नाम जपाकर समस्त सृष्टि का भला करना सिखाया जाता है व सबसे प्रेम करना सिखाया जाता है। नाम चर्चा के पश्चात लंगर समिति के भाई-बहनों द्वारा कुछ ही समय में लाखों श्रद्धालुओ को भोजन लंगर प्रसाद वितरण कर दिया गया। सभी समितियों के सेवादार अपनी अपनी सेवा में अत्यंत लगन के साथ लगे रहे। विभिन्न जिलों से आश्रम में सेवा में आए सेवादारों द्वारा खेती-बाड़ी की संभाल की। पूज्य गुरुजी के जल्दी ही पुन: आगमन को लेकर साध-संगत बेहद उत्साहित है। उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार 45 मेंबर महेंद्र इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 नवंबर 2022 को बरनावा आश्रम में डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना जी महाराज का पावन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here