हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टक्कर से ट्रक...

    टक्कर से ट्रक और ट्रैक्टर में लगी आग, 01 मरा, 04 घायल

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    सीतापुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थानगांव थाना अंतर्गत रेउसा विश्वा मार्ग पर बीती देर रात ग्राम मूरतपुर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली एवं एथेनॉल से भरे टैंकर में हुई टक्कर में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 4 लोग घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि गंभीर रूप से एक घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। तीन घायलों को सामान्य चोटें आयीं हैं। पुलिस के अनुसार विश्वा शुगर मिल से एक टैंकर एथेनाल भर कर जा रहा था। थानगांव थाना अंतर्गत रेउसा विश्वा मार्ग पर कल देर रात एक धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो जाने पर टैंकर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई।

    यह भी पढ़ें:– वैश्विक रुख और वाहन बिक्री आंकड़ों का शेयर बाजार पर रहेगा असर

    घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक धुले चंद्रभान सुशील अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इसमें टैंकर चालक आकाश मिश्रा की मृत्यु हो गई एवं ट्रक का खलासी पप्पू मिश्रा घायल हो गया। टैंकर में 5 लोग सवार थे। जिनमें तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। ट्रैक्टर चालक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here