हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस की आ...

    कांग्रेस की आपसी लड़ाई में जनता का बुरा हाल

    उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ व पूर्व सांसद कस्वां ने किया नवसृजित पंचायत भवन का लोकार्पण

    चूरू (सच कहूँ न्यूज)। दांदू गांव में नवसृजित पंचायत भवन का लोकार्पण उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने किया। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा का विकास का दूसरा नाम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खुद की खींचातानी से ही फुर्सत नही है। तो वो क्या विकास का कार्य करेंगे। विकास कार्य तो सिर्फ भाजपा ही करा सकती है। कांग्रेस के राज में अत्याचार की बढ़ोतरी हो रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कांग्रेस की आपसी लड़ाई में जनता का बुरा हाल हो रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। तब आजतक जनता का कोई काम नहीं हुआ है। पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के हितों में केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित किया है। जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है।

    यह भी पढ़ें:– विश्व में पशु-पक्षी सरंक्षण व प्रेम का संदेश दे रहे Saint Dr. MSG

    तब से देश के किसानों के विकास कार्य को प्राथमिकता से कार्य कर रही है। मोदी राज में भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त लाभ हुआ है। भाजपा सरकार ने देश की जनता के लिए अनेको लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। आज देश सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस ने पिछले 70 सालों से देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस के कार्यालय को देखते हुए 2014 में देश की जनता ने देश की सत्ता को सही हाथों दिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, उप प्रधान सपना तालनिया, पंचायत समिति सदस्य विक्रम कोटवाद, चन्द्राराम गुरी, पंचायत समिति सदस्य भंवरी देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामकरण फगेड़िया, लखेन्द्र सिंह दांदू,उम्मेद भाकर, रणवीर कस्वां, किशन बेरवाल, सतवीर बरड़, मनफूल झाझड़िया, रायसिंह राठौड़, राजकुमार फगेड़िया, पंच परमेश्वर, उप सरपंच सावित्री देवी, रेणु शर्मा व सुरेश बावल आदि मौजूद थे।

    इस अवसर जमनाराम जांगिड़, सरोज शर्मा, सुनिता बुडानिया, ओम कस्वां, हीराराम कालेर, श्योदान कालेर, मोहन सिंह राठौड़, हरलाल बुडानिया, हनुमान सिंह बरड़, बहादुर नेहरा, मोहनलाल झाझड़िया, महेन्द्र सिंह गेट, नरपत सिंह राठौड़, शिशपाल फगेड़िया, जिनकुराम नगवान, नोरत सिंह तंवर, अब्दुल हबीब, पृथ्वी सिंह व जयप्रकाश बाबल सहित क्षेत्र के कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर वीर भगतसिंह ग्रुप उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व पूर्व सांसद कस्वां को घांघू से डीजे व मोटर साइकिल रैली के साथ दांदू गांव लेकर पहुंचा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here