हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम: पट...

    गुरुग्राम: पटाखों में आग से भयंकर विस्फोट, छह घायल

    explosion of firecrackers
    • गुरुग्राम के गांव नखड़ौला के एक घर की है घटना
    • जोरदार धमाके से आसपास के लोगों में मच गई भगदड़

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम। गांव नखड़ौला स्थित एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से इतना (explosion of firecrackers) भयंकर विस्फोट हुआ कि घर के तीन कमरों की छत ही उड़ गई। छत के मलबे में परिवार के छह सदस्य दब गए। बुरी तरह से घायलवास्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार नखड़ौला गांव निवासी भगवान दास (40) पटाखे बेचते हैं। सामान्य दिनों की तरह बुधवार को भी घर में उनके परिवार के सदस्यों के साथ घर आया एक रिश्तेदार भी मौजूद था। इसी दौरान घर में रखे पटाखों में आग लगने के साथ ही विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में घर के तीन कमरों की छत उड़ गई।

    ये भी पढ़ें:- रोहतक में फटा गैस सिलेंडर, धमाके से मकान की छत उड़ी

    आसपास के लोग भी सहमे | explosion of firecrackers

    घर में मौजूद भगवान दास, तनुज (10), छवि (12), मनीष (20) के अलावा घर आया रिश्तेदान सतीश (40) व एक अन्य आदमी मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहमे हुए घर से बाहर निकले। इस दौरान देखा कि भगवान दास के घर की छत पूरी तरह से गिर चुकी है और लोग मलबे में दबे हैं। आनन-फानन में उन्हें निकालने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खेड़कीदौला पुलिस और फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया।

    घायलों को निकालकर सेक्टर-90 स्थित आर्वी अस्पताल में भर्ती कराया

    सभी घायलों को निकालकर सेक्टर-90 स्थित आर्वी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस घर में धमाका हुआ, उसके आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बताया कि मकान में पटाखे बेचने के साथ जयभगवान पटाखे बनाते भी थे।

    पुलिस जांच करेगी: इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह

    खेड़कीदौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के मुताबिक आग लगने से सभी झुलस गए हैं। मलबे के नीचे दबने से काफी चोट भी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। अभी पुलिस जांच करेगी कि यहां पटाखे अवैध रूप से बनाए जा रहे थे या कोई लाइसेंस था। हालांकि दीवाली के त्योहार को देखते हुए गुरुग्राम में सिर्फ ग्रीन पटाखे बनाने व चलाने की अनुमति है। कोई भी कमी पाई गई तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here