हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करवा चौथ पर प...

    करवा चौथ पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश

    plantation

    अनिता रानी ने अपने पति मक्खन सिंह लेखाकार के
    साथ बाटा कालोनी में लगाया पौधा

    सिरसा । सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के लेखाकार मक्खन सिंह की धर्मपत्नी अनिता रानी ने करवा चौथ के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण (plantation) स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं का आह्ïवान किया कि वे विभिन्न अवसरों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करें। हर वर्ष की भांति इस बार भी अनिता रानी ने करवा चौथ के अवसर पर अपने पति मक्खन सिंह के साथ बाटा कालोनी में कोर्ट दीवार के साथ छायादार पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना बहुत ही जरुरी है। पर्यावरण स्वच्छता के महत्व को सभी को समझना चाहिए और इस दिशा में अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लेना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here