हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश अभी अभी पूज्य...

    अभी अभी पूज्य गुरु जी ने बरनावा से साध-संगत के लिए भेजा संदेश

    pita ji

    बरनावा। पूज्य गुरु संत डॉॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है। पूज्य गुरु जी ने लिखा, साईं शाह मस्ताना जी के जन्ममाह की सब को लाख लाख बधाई हो । बहुत -बहुत आशिर्वाद ॥

    pita ji

    https://www.instagram.com/p/CkbH8Qur2cC/?igshid=MDJmNzVkMjY%3D

    इससे पहले पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मंगलवार को (online Gurukul dr.msg )आनलाइन गुरुकुल के माध्यम से फरमाया कि समाज में नशों के ठेके खुलते हंै और वहां कोई चर्चा ही नहीं होती, इसलिए ऐसी जगह खोलों जहां पर बैठकर राम-नाम का नशा हर कोई ले सकें। अल्लाह, वाहेगुरु के नाम का नशा ले सके, ऐसी जगह बनाओ। दूसरे शब्दों में पैसे को अपने घर में रखों या फिर संत-पीर फकीर ऐसा कहें या आप खुद देखों आपके इर्द-गिर्द कोई दुखी, परेशान, दर्द से तड़फता हुआ पशु, पक्षी, परिंदा या इन्सान मिल जाए पहले तौर पर जाकर उसका इलाज कराओ। दूसरा कोई बेटी है, आज के समाज के एकोर्डिंग, बड़ा अजीबो-गरीब समय आ रहा है।

    ये भी पढ़ें:-पूज्य गुरु जी ने साध-संगत को दिलाये ये दो प्रण, आप भी करें

    किसी के पास इतना पैसा नहीं है, मजबूर है कि बेटी की शादी नहीं कर पा रहा, जाओ उसकी मदद करके बेटी की शादी कराओ, कोई मजबूर है,अपने बच्चों को पढ़ाना चाहता है, लेकिन पैसा नहीं है, जाओ किताबे देकर,उसकी फीस भरके उसकी शिक्षा पूर्ण कराओ ताकि वो बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो और अपने घर का फैसला खुद करेगा। यानी वो पूरे घर को स्वर्ग बना देगा, वो पूरे घर को पार उतारा कराएंगा। पूरे घर का एक स्तंभ बन जाएगा। जिसके चलते उनको रोटी के लाले नहीं पड़ेंगे। इसलिए आपने एक को नहीं बल्कि पूरे घर को ही बदल के रख दिया थोड़ से दान से। इस तरह तो हमने 134 कार्य शुरू किए थे वो आज बढ़कर 142 हो चुके हैं। ये सारे कार्य उसी लिए बनाए गए है। वो सारे धर्मों से ताल्लुक रखते हंै। ताकि आपका फायदा हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here