हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में बाल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चे ट्रेड फेयर में गए। कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चे कशिश में गए। नौवीं से 12वीं कक्षा के सभी बच्चों ने स्कूल में ही बाल दिवस मनाया। सभी बच्चों का अध्यापिकाओं द्वारा तिलक करके स्वागत किया गया। उसके बाद बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर आधारित छोटी सी फिल्म दिखाई गई। तत्पश्चात बच्चों को ग्राउंड में ले जाकर विभिन्न खेल कराए गए। खेलों में खो- खो, रस्साकशी, रुमाल छू, लंगड़ा शेर आदि प्रमुख आकर्षण के खेल रहे। इन खेलों में सभी बच्चों की सहभागिता रही। विजयी बच्चों को प्रधानाचार्या डा. शीला पूनियां इन्सां द्वारा चॉकलेट दी गई। तत्पश्चात प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताया कि कैसे वह बच्चों से प्यार करते थे। आज क्यों उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रोग्राम के अंत में सभी अध्यापिकाओं ने बच्चों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन किया। बच्चों ने बाल दिवस का खूब आनंद लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here