हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल ऑस्ट्रेलिया न...

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-1 से रौंदा, सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की

    एडिलेड (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को चौथे हॉकी टेस्ट में भारत को 5-1 से रौंदकर पांच मैचों की शृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मेट स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिये जेरेमी हेवर्ड ने दो गोल किये, जबकि जेकब व्हेटन, टॉम विक्हम और मैथ्यू डॉसन ने एक-एक गोल जमाया। भारत का एकमात्र गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। तीसरे हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे थे। दिलप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में मैच का पहला गोल करके भारत को शुरूआती बढ़त भी दिला दी, लेकिन इसके बाद आॅस्ट्रेलिया मैच को भारत की पकड़ से दूर ले जाता रहा।

    यह भी पढ़ें:– स्टेट जूडो चैंपियनशिप में छाए शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ी

    हेवर्ड और व्हेटन ने दूसरे क्वार्टर में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई, जबकि तीसरे क्वार्टर में विक्हम और हेवर्ड के गोल ने भारत को मैच से बाहर कर दिया। भारत ने चौथे क्वार्टर में थोड़ी आक्रामकता दिखाई लेकिन डॉसन ने गोल करके आॅस्ट्रेलिया की 5-1 की जीत सुनश्चित की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी हॉकी टेस्ट रविवार को खेला जायेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here