हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    MCD Election: केजरीवाल ने किया मतदान

    MCD Election

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में राजनीतिक नेताओं ने किया मतदान

    नयी दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम के पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )सांसद प्रवेश वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और पूर्व विधायक अलका लांबा सबसे पहले मतदान करने वाले नेताओं में शामिल हैं। इस अवसर पर वर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि दिल्ली नगर निगम में ईमानदार सरकार बनाने के लिए आज वोट डालने जाएं। उत्तरी दिल्ली के विजयनगर इलाके में एक मतदान केंद्र पर लोगों को कतार में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह साढ़े पांच बजे तक चलेगा। नगर निगम के इस चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना सात दिसंबर को होगी।

    दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उसकी सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बूथों पर किसी तरह के भी हालत संभालने के लिए बिलकुल तैयार है। वरिष्ठ अधिकारियों की सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी। दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं। राजधानी के सभी वार्डों में 1.46 करोड़ से अधिक निवासी नागरिक चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं। दिल्ली पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा इंतज़ाम अच्छे से किये गए हैं। इन सभी बूथों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें उनके घरों में भेजी जा रही हैं, ताकि कि वह मतदान में भाग ले सकें।

    राजधानी में चुनावी आदर्श आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को तमाम अन्य अधिकारियों के साथ पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने जनता से अपील भी की सभी लोग मतदान करने जरूर आए। दिल्ली की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। ट्रेनें हर 30 मिनट पर सुबह छह बजे तक चलेंगी। इसके बाद, मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन नियमित अंतराल पर चलेंगी। इससे पहले सभी सियासी दलों ने शुक्रवार तक जमकर चुनाव प्रचार किया। दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार दो दिसंबर को शाम के पांच बजे थम गया था। चुनाव नतीजे 7 दिसम्बर को घाेषित किये जायेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here