हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    सेवादार पहुंचे जरूरतमंदों के घर उपलब्ध करवाया राशन व गर्म जर्सियां

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय ब्लॉक के जिम्मेदारों व नाम धाम समिति के सेवादारों ने जरूरतमंदों के घर पहुंच कर राशन उपलब्ध करवाया व उन्हीं परिवारों के बच्चों को गर्म जर्सी उपलब्ध करवाई। ब्लॉक जिम्मेवार बलजीत सिंह ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा श्री गंगानगर में फरमाए गए रूहानी सत्संग के दौरान कुछ जरूरतमंद परिवारों ने राशन में गर्म जर्सियां उपलब्ध करवाने की मांग ब्लॉक जिम्मेदारों के समक्ष रखी थी। जिसके बाद आपसे कार्रवाई के बाद आज बीते दिवस 2 जी, ढींगावाली, धाले वाला में नाम जाम समिति के सेवादार गुरुदत्त इन्सां, सुखप्रीत भंगीदास रेखा इन्सां, सुजान बहनें राजविंदर कौर, रेणु इन्सां, निशा इन्सां व नरेंद्र इन्सां शामिल रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here