हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान उधार दिए रुपए...

    उधार दिए रुपए मांगे तो राजनैतिक पहुंच होने की बात कह धमकाया

    साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में हरियाणा का एक व्यक्ति नामजद

    हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) घरेलू जरूरत बताकर उधार लिए गए साढ़े सात लाख रुपए वापस न लौटाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। संगरिया पुलिस थाना में इस संबंध में सिरसा जिले के निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जगदीश भाखर पुत्र बीरबल राम जाट निवासी गांव भाखरांवाली ने बताया कि उसकी मलकीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह जटसिख निवासी मसीतां तहसील व जिला सिरसा हरियाणा के साथ जान-पहचान है। करीब 5 माह पूर्व मलकीत सिंह ने उससे घरेलू जरूरत के लिए 7 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे।

    यह भी पढ़ें:– सेना में भर्ती के लिए मेडिकल पास करवाने का झांसा देकर हड़पे 50 हजार रुपए

    यह रुपए मलकीत सिंह ने 6 माह बाद वापस लौटाने का वादा किया था। उसने 6 माह की अवधि व्यतीत होने के बाद मलकीत सिंह से रुपए वापस मांगे तो मलकीत सिंह ने 7 लाख 50 हजार रुपए का चेक भरकर दे दिया और कहा कि वह बैंक में चेक लगाकर अपने रुपए ले ले। उसने यह चेक राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा हरिपुरा में लगाया लेकिन बैंक ने चेक की राशि का भुगतान नहीं किया और चेक का अनादरण मिमो दे दिया और चेक वापस लौटा दिया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह खाता इस व्यक्ति के नाम से नहीं है।

    इस पर जब उसने मलकीत सिंह को फोन किया तो मलकीत सिंह ने कहा कि उसने तो उससे ठगी की है। पुलिस वाले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसकी राजनैतिक पहुंच बहुत ऊपर तक है। जगदीश भाखर ने आरोप लगाया कि मलकीत सिंह ने अपने बंद खाते का चेक जारी कर और चेक में जानबूझ कर गलत खाता नम्बर भरकर उसके साथ धोखाधड़ी और छलकपट किया है। मामले की जांच एएसआई किशोरसिंह कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here