हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान रिटायर्ड एएसप...

    रिटायर्ड एएसपी की दुकान के निर्माण कार्यस्थल से शटरिंग का सामान चोरी

     ठेकेदार ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

    हनुमानगढ़। सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्तरसिंह श्योराण की दुकान के चल रहे निर्माण कार्य की जगह से रात्रि को अज्ञात जना शटरिंग का सामान चोरी कर ले गया। अज्ञात जना रात्रि को किसी समय शटरिंग स्टोर से किराए पर लाई गई लोहे की 8 प्लेट चुराकर ले गया। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की ओर से जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार केवलराम पुत्र डगलाराम भाट निवासी वार्ड 58, सुरेशिया ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह चिनाई मिस्त्री है और ठेकेदारी का कार्य करता है। वर्तमान में उसकी ओर से शिव मंदिर सिनेमा के पास सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्तरसिंह श्योराण की दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दुकान में छत लगाने का कार्य चल रहा है। उसने 28 नवंबर को छत लगाने के लिए शटरिंग का कार्य किया था। वह 28 नवंबर को शाम 6.30 बजे शटरिंग स्टोर से किराए पर लाई गई लोहे की प्लेटें लगाकर घर चला गया। अगले दिन 29 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे कार्य स्थल पर पहुंचा तो छत से 8 प्लेट गायब थी। कोई अज्ञात जना लोहे की प्लेटें चोरी कर ले गया। केवलराम के अनुसार यह प्लेटें गुप्ता शटरिंग स्टोर से किराए पर आई हुई थी। वह अब तक इधर-उधर पूछता करता रहा व छानबीन करता रहा लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल नरेश कुमार के सुपुर्द की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here