हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    ‘किसी और शख्स के साथ निकाह करवाना चाहता है ससुराल पक्ष’

     विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, महिला पुलिस थाना में सौंपा परिवाद

    हनुमानगढ़। एक विवाहिता ने अपने पति पर तीसरी बार तलाक देने और ससुराल पक्ष पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ निकाह करवाने के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता ने महिला पुलिस थाना पहुंच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए परिवाद सौंपा। जानकारी के अनुसार रजिया पुत्री शेद खां निवासी पोहड़का तहसील पल्लू ने बताया उसकी शादी गांव लखूवाली निवासी इमरान खान पुत्र रफीक खां के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं जो नाबालिग हैं। आज से पहले उसका पति दो बार तलाक कहकर छोड़ चुका है।

    अब तीसरी बार तलाक दे दिया है। ससुर, सास, पति व ननद उसका विवाह किसी और व्यक्ति के साथ करवाना चाहते हैं। उसके बाद हलाला करवाकर यानि शरीयत के अनुसार दोबारा फिर अपने पुत्र के साथ निकाह करना चाहते हैं। रजिया ने आरोप लगाया कि उसका पति स्मैक का नशा करता है। उसका ससुर जान से मारने की धमकी देता है।

    यह सब किसी और व्यक्ति से निकाह करने का दबाव बना रहे हैं। इससे वह काफी परेशान है। गुरुवार को उसे व उसके बच्चों को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया। अब वह बेसहारा हो गई है। वह अब बच्चों के साथ अपने ससुराल में अलग ही रहना चाहती है। पति व ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए ससुराल वालों से अपने हिस्से की जमीन व घर की मांग कर रही है।

    उसका ससुर उसे धमकाता है कि पुलिस वालों के साथ उसकी जान-पहचान है। इसलिए वह कहीं भी चली जाए। पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ससुराल पक्ष के लोग उसे बार-बार धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने उनके कहे अनुसार नहीं किया तो वह उसे व उसके बच्चों को जान से मार देंगे। रजिया ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here