हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल शाहाबाद की दो...

    शाहाबाद की दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

    नवनीत कौर को हॉकी टीम का उप-कप्तान बनाया

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। बेंगलुरू में मुख्य कोच यानेक शॉपमैन ने शाहाबाद की 2 खिलाड़ियों को भारतीय महिला हॉकी टीम हेतु चयनित किया है। इस चयन में नवनीत कौर को भारतीय हॉकी टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि रानी रामपाल को सामान्य खिलाड़ी के रूप में लिया गया है। खिलाड़ियों के परिवारजनों के इलावा राजनीतिक और सामाजिक लोगो में इस चयन को लेकर बेहद खुशी है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों खिलाड़ियों के फाउंडर ओलिंपिक गोल्ड विजेता बलदेव सिंह रहे है। नवनीत कौर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा और हांगझोउ एशियाई खेलों की तैयारी हेतु कोच यानेक शॉपमैन ने यह चयन किया है।

    उन्होंने बताया कि कोच द्वारा दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमे सविता पूनिया की अगुवाई में टीम 16 से 28 जनवरी तक केपटाउन में मेजबान टीम के खिलाफ 4 और नीदरलैंड के खिलाफ 3 मैच खेलेगी। नवनीत ने बताया कि एशियाई खेलों की विजेता टीम को पेरिस 2024 ओलंपिक में सीधे प्रवेश मिलेगा। नवनीत कौर ने बताया कि यह नवनिर्वाचित टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16, 17, 19 और 21 जनवरी को खेलेगी और नीदरलैंड के खिलाफ हमारी टीम 22, 27 और 28 जनवरी को खेलेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here