हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश ये चुने गए सर...

    ये चुने गए सरपँच एसोसिएशन के प्रधान, बिना भेदभाव काम कराने का किया वादा

    धमतान साहिब ( कुलदीप नैन)। आज उझाना ब्लॉक के सभी सरपंचों की मीटिंग हुई, जिसमें सभी की सहमति से सरपंच एसोसियेशन का गठन किया गया। जिसमें सरपंच एसोसियेशन प्रधान सुनील कुमार सरपंच उझाना को चुना गया, उप प्रधान सुरेश कुमार सरपंच लोन को चुना गया। सेक्ट्री दर्शन सिद्धू सरपंच डिंडोली, कैशियर वीरेंद्र सरपंच ढाबी टेक सिंह, प्रेस प्रवक्ता पिरथी मास्टर सरपंच बेलरखा को सर्वसमति से चुना गया। इस मौके पर सभी सरपंच मौजूद रहे।

    इस अवसर पर प्रधान सुनील उझाना ने कहा कि आज सरपंच एसोसिएशन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वे सभी सरपंचों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव की जो छोटी सरकार बनी है वह बड़ी सरकार के साथ मिलकर गांवों में विकास के कार्य कराएगी और ग्रामीणों ने उन पर जो भरोसा जताया है । उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम भी करेगें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here