हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सचिन पायलट के...

    सचिन पायलट के दौरे का विरोध करेंगे कोविड स्वास्थ्य सहायक

    sachin-pilot

     सेवा बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं कोविड स्वास्थ्य सहायक

    हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले के कोविड स्वास्थ्य सहायकों की ओर से 17 जनवरी को हनुमानगढ़ दौरे पर आ रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का विरोध किया जाएगा। कोविड स्वास्थ्य सहायक अपनी मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने से कांग्रेस सरकार से नाराज हैं। सीएचए संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रवि चावला ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि कोरोनाकाल में अपनी जान पर खेलकर चिकित्सा सेवा देने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायक सेवा बहाली की मांग को लेकर पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

    कांग्रेस सरकार व कांग्रेस के नेता दूसरे राज्यों में जाकर कोरोना वॉरियर्स को नौकरी वापस दिलवाने की बात करते हैं लेकिन राजस्थान की राजधानी में 91 दिन भारी संख्या बल के साथ धरना देने के बाद भी सरकार की ओर से मांगों को पूरा नहीं किया गया। अपने आप को युवा नेता कहने वाले सचिन पायलट भी इस मामले पर चुप हैं। चावला ने बताया कि कोविड स्वास्थ्य सहायक काफी बार पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मिलकर अपनी पीड़ा बता चुके हैं लेकिन अभी तक कोविड स्वास्थ्य सहायकों की मांगों को लेकर न तो सचिन पायलट ने मुख्यमत्री को पत्र लिखा है और न ही कोई बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को सचिन पायलट हनुमानगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के कोविड स्वास्थ्य सहायक मिलकर सचिन पायलट व कांग्रेस सरकार का विरोध करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व में भी गोगामेड़ी मेले का उद्घाटन करने आई मंत्री शकुंतला रावत का भी कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने विरोध किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here