हमसे जुड़े

Follow us

9.2 C
Chandigarh
Saturday, January 24, 2026
More

    पावन अवतार माह: न्यूजीलैंड में गूंजा रामनाम

    ऑकलैंड (सच कहूँ/रंजीत इन्सां)। न्यूजीलैंड की साध-संगत ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया। साऊथ आॅकलैंड के मनुकाउ शहर में आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में आॅकलैंड शहर के साथ-साथ बाहर के शहरों में रह रही साध-संगत ने भी बड़े उत्साह के साथ अपनी हाजरी लगवाई। नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारा लगाकर किया गया। विनती के शब्द के पश्चात कविराज भाई-बहनों ने भंडारे के शब्द गाकर पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    शब्द वाणी के बाद साध-संगत को पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन सुनाए गए व पावन अवतार माह में हर रोज एक प्रण करते हुए साध संगत ने बुराई छोड़ने का प्रण भी किया। जिम्मेवार भाइयों ने साध-संगत को न्यूजीलैंड व इंडिया के ब्लॉकों में चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में जानकारी दी। न्यूजीलैंड में अब तक जितनी भी ब्लॉक स्तरीय नामचचार्एँ की गई हैं। जिम्मेवार भाइयों ने नामचर्चा में पहुंची सारी साध-संगत का धन्यवाद किया व दूर दराज से आई साध-संगत को आराम से सफर करने की विनती करते हुए समाप्ति का नारा लगाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here