हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सेवादारों के ...

    सेवादारों के अंदर सेवा का असीम जज्बा : राणा

    • ब्लॉक नामचर्चा में किया गुरु गुणगान
    • 17 परिवारों को राशन और 19 जरूरतमन्दों को किये कम्बल वितरित

    बडौत। बड़ौत ब्लॉक के सेवादारों और संगत द्वारा परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में नगर की आवास विकास कालोनी में ब्लॉक नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे संगत ने पावन अवतार महीना बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया। नामचर्चा पंडाल को रंग बिरंगे गुब्बारो , सुन्दर झालरे , पूज्य गुरु जी के पावन स्वरूपों द्वारा भव्य तरीके से सजाया गया था। नामचर्चा का संचालन ब्लॉक भंगीदास तेजपाल पंवार इन्सां ने किया। कविराज भाइयो नें जन्म भंडारे के भजनो द्वारा गुरुयश का गुणगान किया।

    नामचर्चा मे विशिष्ट अतिथि बडौत थाना प्रभारी नावेंद्र सिरोही, सीओ बडौत सविरत्न सिंह, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष अमित राणा द्वारा 17 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन व 19 जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा मानवता भलाई कार्य लगातार किये जा रहे है जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

    सेवादार भीष्ण गर्मी हो ठिठुरती सर्दी वे समाज और जरूरतमन्दों की सेवा में तत्पर रहते है। भूखों को खाना खिलाना, बेसहारो के सिर पर छत रखना, पीड़ितों की सहायता करना व दिन दुखियों की मदद करने का जज्बा इनके अंदर सदा मौजूद रहता है। वास्तव में ये इंसानियत के प्रेमी है। नामचर्चा मे राजेंद्र इन्सा,घनश्याम शर्मा, सतपाल इन्सां, महेश पंवार इन्सां, सबरचंद इन्सां, देवीपाल इन्सां, सोनू इन्सां, नीटू इन्सां, डॉ रवि इन्सां, सोना इन्सां, रेखा इन्सां, सुशीला इन्सां, डिम्पल इन्सा आदि भाई बहन उपस्थित थे।

    हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, केरल, असम, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, ओड़िशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत सभी राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से सच कहूँ की खास रिपोर्ट:-

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here