हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हरेक क्षेत्र ...

    हरेक क्षेत्र का व्यापक विकास होने से एक साल में कोहिनूर हीरे की तरह चमकेगा पंजाब: सीएम

    समूह पंजाबियों को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आने का न्योता

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखजीत मान) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के संजीदा प्रयासों के स्वरुप हरेक क्षेत्र का व्यापक स्तर पर विकास किया जा रहा है और इस साल पंजाब बेशकीमती कोहिनूर हीरे की तरह चमकेगा। शहीद भगत सिंह स्पोटर््स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा लहराने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को राज्य सरकार के प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने विदेशों में बसने वाले पंजाबियों को राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए सरकार की मदद और सहयोग करने की अपील भी की। भगवंत मान ने पंजाब को नई बुलन्दियों पर ले जाने का प्रण लेते हुए कहा कि राज्य सरकार हमारे महान शहीदों और राष्ट्रीय नायकों द्वारा हरेक के लिए समान अवसरों वाले समाज के संकल्प को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य की बस्ती होने के नाते हमारे देश ने बहुत दुख बर्दाश्त किया, परन्तु हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बहादुर नायकों ने विदेशी साम्राज्यवाद की जंजीरों को तोड़ने के लिए बड़े बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि यह बात रिकॉर्ड पर है कि जो महान देश-भक्त किसी न किसी रुप में अंग्रेजों के जुल्मों का शिकार हुए या अपनी जानें कुर्बान कीं, उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक पंजाबी थे। भगवंत मान ने कहा कि बाबा राम सिंह, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, दीवान सिंह कालेपानी और अन्य बहुत से नायकों ने हमारी आजादी लेने के लिए अपना खून बहाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य नेक नीयत के साथ राज्य और यहाँ के लोगों की सेवा करना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर दर्पण आहलूवालीया, आई.पी.एस. के नेतृत्व वाली परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्ड्ज़, पंजाब आर्म्ड पुलिस, एन.सी.सी. कैडिट, भारत स्काउट्स एंड गाईड्ज के अलावा पंजाब पुलिस के ब्रास बैंड और अन्य स्कूली बैंड्स की टुकड़ी द्वारा शानदार मार्च पास्ट से सलामी भी ली। इस अवसर पर अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्दा, ग्रुप डांस, पी.टी. शो और समूह गान समेत रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्रामियों और उनके पारिवारिक सदस्यों को देश के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए कीमती योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here