हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डीसी और एसपी ...

    डीसी और एसपी ने सड़क सुरक्षा की मासिक बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

    स्कूल बस को नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा

    • आठ फरवरी से चलेगा सघन चैकिंग अभियान
    • एक सप्ताह के अंदर सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के मापदंड पूरे करने के निर्देश
    • सड़क मार्गों पर साईनेज और मार्किंग जरूरी

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी किसी प्रकार का कोई समझौता न करें। जीवन अमूल्य है प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है कि सड़क हादसों में किसी की जान न जाए। सभी विभाग इसमें आपसी तालमेल के साथ काम करें। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित अधिकारियों की मासिक बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। डीसी ने कहा कि स्कूल संचालकों को बसों में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति में वर्णित सभी बिंदुओं की अनुपालना करनी होगी। यह छात्रों की सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:– 37 साल के ईमानदार कार्यकाल के बाद सेवानिवृत हुए कानूनगो गुरदीप सिंह

    उन्होंने संबंधित एसडीएम की निगरानी में आरटीए, यातायात पुलिस व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमें आठ फरवरी यानि अगले बुधवार से स्कूलों में जाकर सभी बसों का निरीक्षण करेंगी। सुरक्षा यंत्रों, जैसे अग्निशमन, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी साथ डीवीआर, सीटिंग केपेसीटी, आपात्तकालीन खिड़की, ड्राईवर का लाईसेंस, स्पीड गर्वनर आदि अन्य बिंदुओ की बारिकी से जांच होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों को अनिवार्य रूप से पॉलिसी की अनुपालना करनी होगी। यदि पॉलिसी की अनुपालना नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि संबंधित अधिकारी जिला में सड़क दुर्घटनाओं व नियमों की पूर्ण अनुपालना तथा अन्य सड़क यातायात सुविधाओं को सुदृढ़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एजेंडा के साथ प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा बंदोबस्त जरूरी

    डीसी ने जिलाभर में चिन्हित ब्लैकस्पॉट पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे ब्लैकस्पॉट चिन्हित करें जहां प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा बंदोबस्त किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मार्गों पर जरूरी साईनेज तथा मार्किंग की जाए। सड़कों पर यातायात सुरक्षा नियमों की पूर्ण अनुपालना की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण नियमों की उल्लंघना भी है। इसलिए नियमों की अवहेलना करने वालों के अधिकाधिक चालान किए जाएं। यदि कोई बार-बार उल्लंघना करता पाया जाता है तो उसका ड्राईविंग लाईसेंस रद्द करें।

    निर्धारित स्थान पर ही रूकें बसें

    कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि शहर के सभी प्रवेश व निकास प्वांइट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टंड्स, कैट्स आई, बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला की सड़कों पर पारदर्शिता बेहतर बनी रहे, इसके लिए वॉर्निंग लाइट का प्रबंध किए जाएं। अवैध रूप से सड़क पर वाहनों को न खड़े रहने दिया जाए। एसपी वसीम अकरम ने कहा कि यातायात पुलिस सडकों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के साथ सख्ती बरते और नियमानुसार चालान किए जाएं।

    बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

    इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक,एसडीएम बादली विशाल, डीएफओ विपिन, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिहरोहा व अनिल रोहिल्ला, एनएचएआई सहित यातायात पुलिस के प्रभारी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here