हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More

    अमेरिका ने तालिबान पर लगाये नये वीजा प्रतिबंध

    US Navy will stop war flag hoisting - Guilde

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान के महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगाने के कारण संगठन के सदस्यों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाये हैं।

    क्या है मामला

    विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं अफगानिस्तान में महिलाओं और किशोरियों के दमन के लिए जिम्मेदार तालिबान के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, गैर-सरकारी सुरक्षा समूहों के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों को नये वीजा जारी किये जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए आज कार्रवाई कर रहा हूं। ब्लिंकेन ने कहा कि तालिबान ने अपने देश की महिलाओं पर विश्वविद्यालय जाने और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने पर रोक लगा दी है। उनके इस हिंसात्मक रवैये को देखते हुए, उन्हें नए वीजा देने पर रोक लगाने पर लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि वीजा प्रतिबंध से प्रभावित व्यक्तियों के परिवार के सदस्य भी वीजा नीति के तहत आ सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here