हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश 2 दिन में खड़ा...

    2 दिन में खड़ा कर दिया जरूरतमंद परिवार के लिए ‘आशियाना’! कृष्ण सोनी इन्सां ने किया ये कमाल

    Sangaria News

    मिस्त्रियों व साध-संगत ने शारीरिक श्रम (मदद) के जरिए दिया सहयोग

    Aashiyana Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की ‘आशियाना मुहिम’ के तहत ब्लॉक संगरिया की साध-संगत ने एक बार फिर मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां ने अपनी सचखंडवासी माता शकुंतला देवी इन्सां की स्मृति में एक बेसहारा परिवार को छत मुहैया करवाकर उनके जीवन में खुशियां भरी हैं। गांव नुकेरा निवासी सुखपाल कौर की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उनके पति और दो पुत्रों का पहले ही निधन हो चुका है। घर में केवल उनकी पुत्रवधू और दो पौत्र हैं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं था। जब कृष्ण सोनी इन्सां को इस स्थिति का पता चला, तो उन्होंने अपनी माता की याद में इस परिवार की मदद का संकल्प लिया और साध-संगत के साथ मिलकर जरूरतमंद परिवार को आशियाना बनाकर दिया।

    इस सेवा कार्य में रणवीर सिंह, भोला सिंह, सुखविंदर सिंह, दिलराज सिंह, प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुड़ानिया, शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेदार लालचंद इन्सां, जसविंदर सिंह, शिवराज सिंह सहित विभिन्न गांवों (बोलांवाली, लंबीढाब, जांडवाला सिखान, चक प्रताप नगर, मोरजंड आदि) की साध-संगत का पूर्ण सहयोग रहा। नुकेरा गांव की बहनों ने सेवादारों के लिए लंगर और चाय की सेवा संभाली। पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं और सेवादारों के इस नि:स्वार्थ जज्बे का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

    मात्र 48 घंटों में तैयार हुआ आशियाना

    सेवादारों के जज्बे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 2 दिनों के भीतर एक कमरा, शौचालय और ओपन रसोई का निर्माण कर मकान सुखपाल कौर को सौंप दिया गया। इस सेवा कार्य में कृष्ण सोनी इन्सां ने धन की सेवा की, वहीं क्षेत्र के मिस्त्रियों और साध-संगत ने शारीरिक श्रम (मदद) के जरिए अपना सहयोग दिया। Sangaria News