हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना : टू...

    लुधियाना : टूटी सड़कों, गलियों को लेकर धरना-प्रदर्शन

    सड़कों को सुधारने की बजाय सरकार द्वारा फिजूलखर्ची कर रही: धीमान

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देशों के अनुसार लुधियाना के सभी मंडलों में मंडलों के अध्यक्षों की अध्यक्षता में पंजाब सरकार की नाकामी और लुधियाना के सभी वार्डों में टूटी हुई सड़कों, गलियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा के नेताओं ने कहा की आम आदमी की सरकार को बने 11 महीने हो गए मगर 11 महीनों में इन्होंने एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया।

    यह भी पढ़ें:– विनाशकारी भूकंप ने तुर्की में सबकुछ किया तबाह

    भाजपा नेताओं में मान सरकार के खिलाफ हर मंडल में हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं कहा की हर गली मौहल्लों, वार्डों में सड़कें टूटी पड़ी है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। गड्ढे तक ठीक नहीं हो रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार गली मौहल्लों, वार्डों में टूटी हुई सड़कों का जल्द से जल्द समाधान करें और जनता को राहत दें।

    इस अवसर सभी मंडलों में प्रदर्शन करने वालों में भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रवक्ता गुरदीप गोशा, परवीन बंसल, पूर्व जिला प्रधान जतिंदर मित्तल, पुष्पेंदर सिंगल, राजीव कतना, डॉ. सुभाष वर्मा, भाजपा लुधियाना के सभी मोर्चों व सभी प्रकोष्टों सदस्यों ने भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में विपन विनायक, रवि चौरसिया, रमन शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, राजिंदर शर्मा, नितिन धवन, नविंदर गिल, रोहित बत्रा आदि शामिल थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here