हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    रूस की पनडुब्बी ने जापान के समुद्र से कैलिबर मिसाइल का किया परीक्षण

    मास्को (एजेंसी)। रूस की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की ने जापान सागर से एक हजार किलोमीटर की दूरी पर कलिबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। प्रशांत बेड़े ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

    क्या है मामला

    बेड़े के प्रेस कार्यालय ने कहा, ‘प्रशांत बेड़े के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी के चालक दल ने जापान के सागर में युद्ध अभ्यास योजना के हिस्से के रूप में पानी के नीचे से एक कैलिबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया है। मिसाइल द्वारा एक तटीय लक्ष्य को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘कलिबर मिसाइल ने खाबरोवस्क क्षेत्र में करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्थित सुरकुम के सामरिक क्षेत्र पर तटीय लक्ष्य निश्चित समय पर भेदा है। कार्यालय ने बताया कि इस दौरान मिसाइल फायरिंग क्षेत्र में प्रशांत बेड़े के जहाजों के साथ-साथ नौसेना के विमानों की आवाजाही को रोक दिया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here