हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश ओयो फाउंडर के...

    ओयो फाउंडर के पिता ऊंची बिल्डिंग से गिरे, मौत, 3 दिन पहले हुई थी बेटे की शादी

    Oyo-founder

    गुरुग्राम। देश में सस्ते होटल रूम सर्विस देने वाली कंपनी ओयो रूम के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह गुरुग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि 3 दिन पहले रितेश अग्रवाल की शादी हुई थी और अब उन्हें यह दुखद खबर सुनने को मिली है।
    जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 20वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई। घर की बालकॉनी से गिरने से उनकी मौत हुई।

    रमेश जब घर की बालकॉनी से गिरे उस वक्त घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे। गुरुग्राम ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि लगभग 1 बजे हमें जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला की रमेश अग्रवाल को 20वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई है। वह डीएलएफ क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे। वह घर की बालकोनी से गिरे। घर के अंदर बेटा, बहु और पत्नी मौजूद थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here