हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला कांग्रे...

    महिला कांग्रेस ने सांसद निहालचंद के निवास के बाहर गैस सिलेंडर सिर पर रखकर किया प्रदर्शन

    रायसिंहनगर (सच कहूँ न्यूज)। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों के विरुद्ध महिला कांग्रेस द्वारा मोर्चा खोला गया है। सांसद निहालचंद के निवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की गई। सांसद घर के बाहर लकड़ी के चूल्हे पर चाय व रोटी बना कर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसमें केंद्र सरकार के मुदार्बाद के नारे लगाए गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद निहालचंद अपने निवास पर मौजूद नहीं थे। महिला कांग्रेस की कार्यकतार्ओं की ओर से सोमवार को सांसद निवास के बाहर सिर पर गैस सिलेंडर रखा कर केन्द्र सरकार के खिलाफ मंहगाई के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें:– बठिंडा-श्रीगंगानगर मार्ग पर जल्द दौडेंगी इलैक्ट्रिक रेलगाड़ियां

    महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष कंचन डागला ने बताया कि केन्द्र सरकार की रसोई गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में की जा रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में संगठन की जिलाध्यक्ष कमला विश्नोई के नेतृत्व में सांसद निहालचंद मेघवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करवाया। वहीं कानून व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान ऋतु धवन पार्षद, परमेश्वरी नायक, आरती, राधा, रानी बनवारी बिश्नोई विनोद पूनिया सोनू पूनिया नवाब खान हेमत सहारन कृष्ण सहारन राजन सुशील राहुल कार्तिक प्रमोद थोरी, अतर सिंह सुमित, बार संघ उपाध्यक्ष अमरचंद डागला, सीताराम नायक, एडवोकेट रणवीर बिश्नोई, सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकतार्ओं व महिला ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here