हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश अडानी ग्रुप क...

    अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

    कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अडानी गु्रप के खिलाफ आरोपों की जेपीसी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। पंजाब में राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

    यह भी पढ़ें:– सीबीआई की छापेमारी के खिलाफ केन्द्र सरकार के विरूद्ध किया प्रदर्शन

    पंजाब पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इनको लांघ रहे थे, उसी वक्त पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और हल्का बल का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यहां पंजाब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां सेक्टर 15 में कांग्रेस कार्यालय के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और प्रदर्शनकारियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के आवास की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे।

    जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर अपना रास्ता बनाने की कोशिश की, तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बाद में पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की और उस पर कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियोंके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here