हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अपराध: मोबाइल...

    अपराध: मोबाइल झपटमार एक युवक को लोगों ने दबोचा, दो फरार

    पकड़े गए युवक की लोगों ने की धुनाई

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) बस स्टेंड वाली गली में मुख्य पोस्ट ऑफिस के निकट मोबाइल झपटने वाले तीन युवकों में से एक युवक को लोगों ने काबू कर लिया। पकड़े गए नाबालिग युवक को लोगों ने खूब पीटा जिससे उसके खून बहने लगा। इसके बाद लोगों ने पकड़े गए युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया व पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मुख्य पोस्ट आफिस के निकट प्रिंस नामक युवक से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल झपटने का प्रयास किया तो युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को बाइक समेत काबू कर लिया जबकि दो झपटमार भागने में कामयाब हो गए।

    यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू पर मचा घमासान

    पकड़े गए युवक की आसपास के लोगों ने खूब धुनाई की जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। मामले का पता चलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व पकड़े गए युवक को अपनी हिरासत में ले लिया व जांच पड़ताल शुरु कर दी। पकड़ा गया युवक सीड़फार्म का है जिसका कहना है कि उसके दो दोस्त उसे यह कह कर साथ ले आए कि शहर जाकर आना है अभी वापिस आ जाएंगे जिसके कहने पर वह अपना बाइक लेकर उनके साथ आ गया उसे नहीं पता था कि यह मोबाइल झपटने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भागे युवकों का नाम पता व घर बताने को तैयार है जो धोखे से उसे अपने साथ ले आए।

    फिलहाल युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। युवक के पास एक नया बाइक भी है जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि बुधवार शाम को भी सरकारी अस्पताल में बाइक चुराते एक युवक को लोगों ने काबू किया था व जिसकी निशानदेही पुलिस ने एक चोरी का बाइक भी बरामद किया है व उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here