हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अमृतपाल सिंह ...

    अमृतपाल सिंह पर पुलिस एक्शन से बौखलाया आतंकी पन्नू

    Amritpal singh news

    चंडीगढ़। भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन के बाद अब विदेश में बसे आतंकी संगठनों को दिक्कत होने लगी है। सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से गुस्सा होकर लेकर दिल्ली में अंधेरा करने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, उसने अपनी वीडियो रिलीज कर पंजाबियों को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है।

    कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

    मूल रूप से अमृतसर के खानकोट गांव के रहने वाले पन्नू ने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया है। बाद में वह विदेश चला गया और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के सहयोग से पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम को फिर से जिंदा करने की कोशिश में है। उसके पिता महिंदर सिंह, पंजाब राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कर्मचारी थे। पन्नू, तीन भाई-बहनों में से एक था। फिलहाल वह अब अमेरिका और कनाडा में रह रहा हैI

    पन्नू, अमेरिका स्थित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापकों में से एक है। यह संगठन 2007 में स्थापित किया गया था। भारत सरकार ने SFJ के अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते उसे 2019 में प्रतिबंधित कर दिया था। कई वर्षों से सक्रिय, SFJ का सबसे हालिया अलगाववादी अभियान को ‘रेफरेंडम 2020’ था, जिसने कथित रूप से पंजाब को भारतीय कब्जे से मुक्त कराने का अभियान चलाया गया था।

    खालिस्तान की वकालत नहीं करते भारत के सिख….

    इंडियन वर्ल्ड फोरम (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने मंगलवार को कहा कि न तो भारत में सिख और न ही प्रवासी भारतीय खालिस्तान की वकालत करते हैं। चंडोक ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूतावास खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की गयी तोडफोड़ और लंदन में भारतीय उच्चायोग में राष्ट्रीय ध्वज को उतारने का जिक्र करते हुए कहा, ‘भारत में सिख और न ही भारतीय प्रवासी खालिस्तान की वकालत करते हैं। भारतीय प्रवासी भारतीय मिशनों पर खालिस्तानी समर्थकों की इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह संधू सहित ‘भारत विरोधी’ अन्य भगोड़ों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि ऐसे लोगों की करतूत से हमारे देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरे की आशंका बनी रहती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here