हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश भगोड़े अमृतपाल...

    भगोड़े अमृतपाल सिंह को शरण देने वाली महिला पर गिरी गाज, हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Ghaziabad News
    Ghaziabad: ससुर की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार हुई तो लगाया ये आरोप!

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पुलिस ने एक महिला को हिरासत (Punjab News) में लिया है। पुलिस पूछताछ में इस महिला ने अमृतपाल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। महिला ने कहा कि अमृतपाल ने उत्तराखंड जाने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस ने उत्तराखंड के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। बिना चेकिंग के किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड की सीमा से लगे नेपाल में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

    कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि हमने रविवार को शाहबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– मासूम भाई-बहन बली कांड: अदालत ने सभी दोषियों को सुनाई उम्रकैद

    गोरखा बाबा को गिरफ्तार

    वारिस पंजाब के मुखिया Amritpal Singh के सहयोगी तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोरखा बाबा मंगेवाल गांव (मलौद) के रहने वाले हैं। गोरखा बाबा अक्सर अमृतपाल के साथ रहा करते थे। अजनाला मामले में भी उनका नाम बताया जा रहा है। गोरखा बाबा अमृतपाल के साथ उनका गनमैन बनकर रहता था। पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए सरकार की ओर से कई दिनों से बंदिशें लगाई जा रही हैं। इस हिसाब से लगातार तीन दिनों तक इंटरनेट बंद किया गया है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट रखा गया है। सेवा काम नहीं कर पाई और यह मामला सामने आया हाई कोर्ट भी पहुंचे। इसके बाद पंजाब के ज्यादातर जिलों में इंटरनेट भी शुरू कर दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here