हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शिलांग में प्...

    शिलांग में प्रताप स्कूल के मुदित ने जीता रजत पदक

    खरखौदा। (सच कहूँ/हेमंत कुमार) राष्ट्रीय रैंकिंग आर्चरी चैम्पियनशिप जो कि 21 से 22 मार्च को मेघालय, शिलांग में आयोजित हुई ।(Kharkhoda) जिसमें प्रताप स्कूल के मुदित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश, व प्रताप स्कूल का नाम रोशन किया। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सभी खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की समुचित व्यवस्था है, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ के विद्यार्थी निरंतर शिक्षा व खेलों में बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आर्चरी कोच नवीन दहिया ने बताया कि आगामी 5 से 11 अप्रैल 2023 को वर्ल्ड युथ आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल होना है। जिसमें देश के उच्च्तम तीन खिलाड़ी भाग लेते हैं। मुदित वर्तमान में दूसरे स्थान पर है।

    यह भी पढ़ें:– Amritpal Singh के पिता तरसेम सिंह का बड़ा बयान

    हमें पूरी आशा है कि मुदित आगामी ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन कर अपना चयन वर्ल्ड युथ आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए करवाएगा। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि मुदित विद्यालय का 11वीं कक्षा का मेधावी छात्र होने के साथ-साथ एक बेहतरीन खिलाड़ी है। विद्यालय में हरियाणा खेल विभाग द्वारा आर्चरी, फैनसिंग, कुश्ती, वॉलीवाल खेल की नर्सरी स्थापित कर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है। (Kharkhoda) जिसके तहत खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर पदक प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं। मुदित ने बताया कि विद्यालय में खेलों की अंतरराष्ट्रीय सुविधा के साथ-साथ बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधा होने के कारण वह पदक जीतने में सफल हुआ है। वर्ल्ड युथ आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here