हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भूरा गोलीकांड...

    भूरा गोलीकांड का एक और आरोपी दबोचा, भेजा जेल

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) गांव भूरा (Bhura) में घर में घुसकर युवक व उसकी चचेरी बहन को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल करने के मामले में नामजद एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (Kairana) पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद करके उसका चालान कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– दो आरोपियों को कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा

    शनिवार को गांव भूरा में चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष के तीन युवकों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी, जिसमें श्यामलाल और उसकी चचेरी बहन अनुष्का गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मामले में पीड़ित पक्ष के आनंद की ओर से पंकज, अंकित व राहुल के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

    जिसमें से आरोपी अंकित को पुलिस ने एक दिन पूर्व गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वही, सोमवार को पुलिस ने घटना में नामजद एक और आरोपी पंकज को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर के एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कोतवाली (Kotwali) प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज का चालान करके उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here