हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नूह में 8 साल...

    नूह में 8 साल की बच्ची से दुराचार, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

    Delhi News
    Delhi: दिल्ली में अपने परिजनों के घर बर्फ देने गई एक मासूम की संदिग्ध मौत

    महिलाओं से अपराध बर्दाश्त नहीं: थाना प्रभारी

    नूह। (सच कहूँ न्यूज) जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 8 साल की बच्ची से दरींदगी का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते (Nuh Crime News) ही आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार को वारदात को अंजाम दिया था और सोमवार को घटना की शिकायत दी गई थी।

    यह भी पढ़ें:– दो मजहबों के भाईचारे ने पेश की इन्सानियत की मिसाल, मुस्लिम भाईयों ने भरा हिंदू बेटी का भात

    पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया है कि बच्ची रविवार को घर के किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान 19 वर्षीय आरोपी इख्लास उसे बहला-फुसलाकर जंगलों में ले गया और उसके दुराचार किया। बच्ची का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। उन्होंने बच्ची की हालत देखकर उसे किसी तरह उसके घर तक पहुंचाया।

    आरोपी के परिजनों पर आरोपी को भगाने का आरोप

    घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब बच्ची ने अपने मां-बाप को घटना के बारे में बताया तो पीड़ित बच्ची के पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए आरोपी इख्लास को घर से भगा दिया। तत्पश्चात पिता ने थाने में जाकर घटना की शिकायत दी। जिस पर तुरंत पुलिस ने एक्शन लेते हुए बच्ची का मेडिकल कराया और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    महिलाओं से अपराध बर्दाश्त नहीं: थाना प्रभारी

    महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित करके आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गई। (Nuh Crime News) कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी इख्लास को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि पीड़िता की हालत अभी नाजुक है। जिले में किसी भी तरह का महिलाओं के साथ अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here