हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिला जिंदा, ...

    महिला जिंदा, सूची में मृत दिखा वोट काटी

    Morna News

    मोरना (सच कहूँ/राहुल प्रजापति)। नगर पंचायत भोकरहेडी में नगर निकाय के चुनाव (Morna News) में दंपति वोट डालने गए तो मतदाता सूची में पत्नी के नाम के आगे मृतक होने से हैरत में पड़ गए। पीठासीन अधिकारी ने वोट डालने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दंपति ने कड़ी नाराजगी जताई। पति ने कहा कि साहब मेरी पत्नी तो जिंदा है और आपके सामने खड़ी है। हंगामे की सूचना र पहुंचे सैक्टर मजिस्ट्रेट ने दंपति को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

    यह भी पढ़ें:– कैराना में मतदाताओं में दिखा जोश, उत्साह से किया मतदान

    कस्बा भोकरहेडी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी राहुल अपनी पत्नी मोनिका के साथ गुरुवार को इंटर कालेज के बूथ संख्या 12 पर वोट डालने गए तो मतदाता सूची क्रमांक 315 पर मोनिका के नाम के सामने मृतक लिखा होने से पीठासीन अधिकारी ने वोट डालने से साफ मना कर दिया तथा कहा की आपकी वोट कट चुकी है। जिसके बाद दंपति ने कड़ी नाराजगी जताई। (Morna News) पति ने कहा कि साहब मेरी पत्नी तो जिंदा है और आपके सामने खड़ी है।

    हंगामे के सूचना सैक्टर मजिस्ट्रेट डा. सुरेंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे तथा मतदाता सूची से मिलान किया तो मृतक लिखा पाया। जिसके बाद सैक्टर मजिस्ट्रेट ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया। जिसके बाद पीड़िता ने डीएम से शिकायत करने की बात कही और निराश होकर चले गए।                                                                                                                              भोकरहेडी कस्बे में दंपति को समझाते सैक्टर मजिस्ट्रेट डा. सुरेंद्र कुमार वर्मा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here